Budh Nakshatra Parivartan Mercury in Dhanishtha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है और इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में सभी ग्रहों का अपना स्थान है। इसी क्रम में बुध ग्रह को भी ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है।ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, संवाद, गणित, व्यापार और अकांउट के कारक माने जाते हैं।
बुध ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो राशिचक्र की सभी राशियों के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय बुध ग्रह कुंभ राशि में विद्यमान हैं और 7 फरवरी को उन्होंने नक्षत्र परिवर्तन किया। बुध देव ने 7 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में सायं 06:37 बजे प्रवेश किया। बुध की यह स्थिति 15 फरवरी तक कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और सफल साबित होगी। आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन-सी हैं।
Guru Margi 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर
2 of 4
बुध का नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय व्यवसायी नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं, जिससे उन्हें लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपका सहयोग करते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी इस दौरान सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मेष राशि के जो जातक कला के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें उच्च पद प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है।
3 of 4
बुध का नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के भाग्य में सुधार होगा। मिथुन राशि के जातकों की रचनात्मकता से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर आपके नाम की चर्चा हो सकती है। आपके संचित धन में वृद्धि के अच्छे अवसर भी सामने आ सकते हैं। करियर में भी सुधार आने की संभावना है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं।
4 of 4
बुध का नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस राशि के बेरोजगार व्यक्तियों को इस दौरान रोजगार मिलने की संभावना है। आप बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी कमियों के बारे में करीबी लोगों से चर्चा करेंगे और उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, और कुछ लोग इस समय पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता का उचित सहयोग भी आपको मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।