Lunar Eclipse 2025: साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा, जहां चंद्रमा और राहु एक साथ स्थित होंगे। वहीं, सूर्य और केतु चंद्रमा से सप्तम भाव में रहकर उस पर प्रभाव डालेंगे। इस दौरान ग्रहों की यह विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए बड़ी राहत और अवसर लेकर आ सकती है। चंद्रग्रहण वैसे तो कई तरह के प्रभाव लाता है, लेकिन जब यह कुछ खास भावों में घटित होता है, तो कुछ राशियों को विशेष लाभ भी मिलता है।Venus Transit in Leo: 15 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
इस बार का चंद्रग्रहण मेष, मिथुन सहित कुल 5 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। इन राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ, संपत्ति की प्राप्ति, वाहन सुख या करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। हालांकि धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्रग्रहण का समय बेहद संवेदनशील माना जाता है और इसका असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिल सकता है, लेकिन शुक्र है कि इस बार गुरु की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है, जिससे नकारात्मकता सीमित रहेगी और जल्द ही स्थिति अनुकूल हो जाएगी। आइए जानते हैं वे कौन सी 5 राशियाँ हैं जिनकी किस्मत इस ग्रहण के बाद चमक सकती है।
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद
2 of 6
परिवार में किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
7 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण मेष राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपकी राशि से 11वें भाव में ग्रहण पड़ रहा है, जो लाभ भाव माना जाता है। इस समय आपको कोई अप्रत्याशित आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय रचनात्मक सोच और योजनाओं को अमल में लाने का है। साथ ही परिवार में किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
3 of 6
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण 9वें भाव में पड़ रहा है, जो भाग्य और धन लाभ से जुड़ा होता है। यह समय आपके लिए राहत लेकर आएगा क्योंकि कोई पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पहले किए गए निवेश अब फल देने लगेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
4 of 6
आप अपने विरोधियों को हर मोर्चे पर मात देंगे।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
चंद्रग्रहण कन्या राशि से छठे भाव में हो रहा है, जो शत्रु और रोग से जुड़ा भाव है। इस दौरान आप अपने विरोधियों को हर मोर्चे पर मात देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अनुकूल है। बस काम में थोड़ा संयम और सतर्कता बनाए रखना जरूरी रहेगा।
5 of 6
काम या धार्मिक कारणों से यात्राएं संभव हैं, जो लाभकारी रहेंगी।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि से चौथे भाव में लगने वाला यह चंद्रग्रहण घर-परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़ा असर लाएगा। इस समय आप वाहन खरीदने की योजना को पूरा कर सकते हैं, खासकर अपनी ड्रीम कार या बाइक। साथ ही काम या धार्मिक कारणों से यात्राएं संभव हैं, जो लाभकारी रहेंगी। हालांकि माता की सेहत को नजरअंदाज न करें।