Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। आज महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की मिट्टी से प्रतिमा बनाकर उपासना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही पति की तरक्की और सुखी प्रेम जीवन के भी योग बनते हैं। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथों में भी व्रत की महिमा का उल्लेख है। माना जाता है कि इस दिन पूरे सोलह श्रृंगार के साथ हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करना बेहद कल्याणकारी होता है। इससे प्रेम जीवन में विश्वास और आपसी समझ बढ़ती हैं। हालांकि इस दिन अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहनना भी लाभकारी होता है। इससे गृह कलह और कुंडली दोष का प्रभाव कम होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
{"_id":"68a5967f1e61c1f3760b494e","slug":"hartalika-teej-2025-saree-according-to-zodiac-sign-and-benefits-of-it-2025-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद
Tue, 26 Aug 2025 06:29 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:29 AM IST
सार
Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की मिट्टी से प्रतिमा बनाकर उपासना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hartalika Teej 2025
- फोटो : अमर उजाला
हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी
- मेष राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
- वृषभ राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। इससे रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ता है।
- मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ रिश्ते भी बेहतर होते हैं।
Hartalika Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो पहले जान लें जरूरी नियम
Hartalika Teej 2025
- फोटो : amarujala
- कर्क राशि की महिलाएं सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
- सिंह राशि की महिलाएं तीज के दिन लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे रिश्तों में सुधार होता है।
- कन्या राशि की महिलाएं इस साल नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे प्रेम जीवन सुखमय बनता है।
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर करें इन मंत्रों का जाप, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025
- फोटो : अमर उजाला
- तुला राशि की महिलाएं आसमानी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
- वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- धनु राशि की महिलाएं तीज पर्व पर पीले रंग की साड़ी पहनें।
विज्ञापन
Hartalika Teej 2025
- फोटो : adobe
- मकर राशि की महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
- कुंभ राशि की महिलाएं बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
- मीन राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती है। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर सिर्फ भोलेनाथ ही नहीं, इन देवताओं की आराधना से भी मिलता है शुभ फल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।