फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Rashifal 2026: नए साल में इन राशियों की लव लाइफ में आएगा ट्विस्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास

Thu, 11 Dec 2025 11:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 11 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

Love Rashifal 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत में सुख-विलासिता के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वह 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर शनि की राशि मकर में अपना स्थान लेंगे।

विज्ञापन
Love Rashifal 2026 in hindi know shukra gochar positive impact on zodiac
Love Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Love Rashifal 2026: नए साल में जहां कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी, तो वहीं कुछ जातकों की लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। ग्रहों के प्रभाव से इन जातकों के प्रेम जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत में सुख-विलासिता के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वह 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर शनि की राशि मकर में अपना स्थान लेंगे। इस दौरान सूर्य के साथ उनकी युति होगी, क्योंकि जनवरी में सूर्य भी इसी राशि में गोचर करेंगे। चूंकि शुक्र प्रेम, कला, सौंदर्य और आकर्षण के कारक है, इसलिए जातकों की लव लाइफ पर इसका सकारात्मक असर हो सकता है। वहीं सूर्यदेव जातकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। ऐसे में सूर्य-शुक्र का गोचर इन 3 राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां ला सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Love Rashifal 2026 in hindi know shukra gochar positive impact on zodiac
Love Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शुक्र के प्रभाव से वृषभ राशि वालों का यह समय यादगार रहने वाला है। आपका रिश्ता पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनेगा। आपका साथी और आप संबंध को नए स्तर स्थापित करेंगे। किसी मकान या वाहन की खरीदारी साथ में आप दोनों करेंगे। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। इस दौरान किसी ट्रीप पर भी आप दोनों समय बिताने जा सकते हैं। छात्रों के लिए समय कामयाबी से भरा हो सकता है। करियर को नई दिशा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान

Love Rashifal 2026 in hindi know shukra gochar positive impact on zodiac
Love Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी। आपको घर और बाहर सभी जगह प्रेम-समर्थन प्राप्त होगा। इस समय ईगो को किनारे रखें और प्यार को प्राथमिकता दें। इससे आप दोनों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कन्या राशि वालों के परिवार में सुख-शांति रहेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में अधिक खुशियां बढ़ेंगी। हालांकि, सिंगल जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। इस समय मन की बात साथी को बताने में कामयाबी मिलेगी। समर्पण का भाव मन में बना रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी संभव है।

Year Ender 2025: साल समाप्त होने में कुछ दिन बाकी, जानिए किन राशियों के लिए रहा 2025 कष्टकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Rashifal 2026 in hindi know shukra gochar positive impact on zodiac
Love Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव उनकी लव लाइफ को यादगार बनाएगा। एक छोटी-सी बातचीत या साथ बैठकर कुछ पल बिताना भी साथी के साथ आपके रिश्ते को मजबूत बना सकता है। यही नहीं आपका आकर्षण भी इस दौरान बढ़ेगा। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। कामकाज और पेशेवर क्षेत्र में आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लेकर रिश्तों में सफलता प्राप्ति जैसा आप महसूस कर सकते हैं। इस दौरान भाग्य आपके प्रयासों को सफल बनाने में मदद करेगा। यह समय धन की बचत और आर्थिक सुरक्षा के लिए भी अनुकूल रहेगा।
Shani Sade Sati & Dhaiya 2026: कौन-सी 5 राशियां रहेंगी शनि की मार से प्रभावित, यहां जानें सावधानियाँ और उपाय
Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है


 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed