प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
मेष
जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। गलत कदम उठाने पर प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। यात्रा दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाएगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ
आज प्रेमी संग तकरार हो सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद आ सकते हैं। साथी के साथ विनम्र व्यवहार रखें। संतान का मनचाहे कोर्स में दाखिला हो जायेगा।
मिथुन
आज आपके लिए नया रिश्ता आ सकता है। प्रेमी संग हंसी-खुशी दिन बिताएंगे। भाई के साथ अनबन हो सकती है। छिपे हुए संबंध आज जगजाहिर हो सकते हैं।
कर्क
शनि आपके दांपत्य जीवन में क्लेश पैदा करेगा। गलतफहमी से बचने के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। प्रेमी संग विनम्र बातचीत जीवन में खुशी ला सकती है।