20 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति का प्रत्यक्ष संबन्ध आपके जोश, उत्साह और पुरुषार्थ से है। इन भावों को जब तक आप स्वयं में बनाये रखेंगे। आपको सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी।
वृष
धैर्य, साहस, उर्जाशक्ति और पराक्रम भाव को बनाये रखने से आप अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता, उन्नति प्राप्त कर पायेंगे। लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। लेकिन बेवजह के ख़र्चों और यात्राओं से बचें।
मिथुन
आर्थिक योग सुदृढ होने के कारण आप जोखिम वाले क्षेत्रों से भी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपस अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी।
कर्क
महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। सावधानी बरतना ठीक रहेगा। आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे। कुछ लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं।