फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somvar Vrat Aarti: सावन में प्रत्येक सोमवार को करें शिव जी की आरती, हर मनोकामना होगी पूरी

Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva Aarti Lyrics recite shiv aarti every monday in sawan 2022 jai shiv omkara
सावन में प्रत्येक सोमवार को करें शिव जी की आरती - फोटो : iStock

Lord Shiva Aarti Lyrics: हिंदू धर्म में सावन को शिव जी का प्रिय महीना माना गया है। देवों के देव महादेव को समर्पित ये पावन माह जल्द ही शुरू होने वाला है। इस माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्तों के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन माह में प्रत्येक सोमवार का व्रत रखा जाता है और विधि पूर्वक शिव जी की पूजा की जाती है। इस पूरे माह में देश भर के शिव मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि जो कोई भक्त सावन माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को विधि पूर्वक पूजा करता है उसे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन में सोमवार का व्रत रखने से अविवाहित लड़कियों को योग्य वर प्राप्त होता है और शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। सावन सोमवार व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन पूजा के दौरान भगवान शिव शंकर की आरती करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। नीचे शिव जी की आरती दी जा रही, यहां से आप सावन में प्रत्येक सोमवार को आरती पढ़ सकते हैं....  

Lord Shiva Aarti Lyrics recite shiv aarti every monday in sawan 2022 jai shiv omkara
सावन में प्रत्येक सोमवार को करें शिव जी की आरती - फोटो : iStock

ॐ जय शिव ओंकारा… आरती

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

Lord Shiva Aarti Lyrics recite shiv aarti every monday in sawan 2022 jai shiv omkara
सावन में प्रत्येक सोमवार को करें शिव जी की आरती - फोटो : iStock

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी ।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Shiva Aarti Lyrics recite shiv aarti every monday in sawan 2022 jai shiv omkara
सावन में प्रत्येक सोमवार को करें शिव जी की आरती - फोटो : iStock

श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

विज्ञापन
Lord Shiva Aarti Lyrics recite shiv aarti every monday in sawan 2022 jai shiv omkara
सावन में प्रत्येक सोमवार को करें शिव जी की आरती - फोटो : istock

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा ।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed