फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrishabh Lal Kitab Prediction 2026: वृषभ राशि के जीवन में शनि और केतु के प्रभाव से आएगी नई दिशा, करें ये उपाय

Thu, 01 Jan 2026 06:20 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 06:20 AM IST
सार

Lal Kitab Astrology Tips 2026: लाल किताब के अनुसार जानें आपके लिए आर्थिक, करियर, स्वास्थ्य और परिवार में क्या रहेगा प्रभाव। शनि, बृहस्पति, राहु और केतु के गोचर के अनुसार अचूक उपाय और भविष्यफल।

विज्ञापन
Lal Kitab Taurus Vrishabh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल 2026 


वर्ष 2026 वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से महत्व और अवसर लेकर आने वाला है। इस वर्ष शनि की एकादश भाव में स्थिति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी और दीर्घकालिक धन लाभ के रास्ते खोल सकती है। वहीं, बृहस्पति की चाल आपके पारिवारिक जीवन, साहस और सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगी। यदि आप शनि और अन्य ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक उपाय करेंगे, तो यह वर्ष आपके लिए अत्यंत फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस वर्ष आपके जीवन पर उनका प्रभाव और आवश्यक उपाय:

  • शनि: एकादश भाव में गोचर करेंगे।
  • बृहस्पति: दूसरे, तीसरे और एक अन्य भाव में क्रमश: गोचर करेंगे।
  • राहु: दशम भाव में गोचर करेंगे।
  • केतु: चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे।
Lal Kitab Taurus Vrishabh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा
नौकरी: एकादश शनि और दशम राहु के कारण पदोन्नति और इंक्रीमेंट के प्रबल योग। शनि आपको आपके परिश्रम का पूरा फल देगा। दशम राहु के कारण अति आत्म विश्वास और लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सतर्कता बनाए रखें।

व्यवसाय: बृहस्पति का गोचर आपकी बातचीत और ग्राहकों से व्यवहार की क्षमता को सुधारेगा, जिससे व्यापार में विस्तार होगा। व्यवसाय, कूटनीति और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष शानदार साबित होगा। बृहस्पति और राहु के शुभ गोचर के चलते आप अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

शिक्षा: स्कूली शिक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन एकादश शनि के कारण उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। शराब, मांस और अंडे का सेवन बिल्कुल न करें। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाते रहें।

Lal Kitab Taurus Vrishabh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश 

आय की स्थिति: 11वें आय के भाव के शनि और दूसरे धन के भाव के गुरु के कारण आपके लिए धन का खजाना खुल सकता है। आय के नए और बड़े अवसर हाथ लगेंगे। यदि आप अपने कर्म खराब करते हैं या अत्यधिक लालच में सट्टा बाजार में बड़ा जोखिम लेते हैं, तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

निवेश: बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए मकान या जमीन में निवेश करने के लिए सबसे अच्छा रहेगा। मौके चूकने न दें, पर सावधानी से निवेश करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Taurus Vrishabh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ

परिवार: जब तक बृहस्पति चौथे भाव में नहीं आता तब तक चौथे भाव में केतु के कारण घर-परिवार में छोटी-मोटी गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, दूसरे भाव का बृहस्पति मतभेद सुलझाएगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। झूठ बोलने से बचें अन्यथा बृहस्पति का शुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा।

दांपत्य जीवन: तीसरे भाव के बृहस्पति के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा या परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

संतान: शनि की पंचवें भाव पर दृष्टि के चलते संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। उसकी शिक्षा पर ध्यान देना होगा संतान नहीं है तो होने में देरी हो सकती है।

लव लाइफ: शनि की पंचवें भाव पर दृष्टि के चलते प्रेम संबंधों को लेकर गंभीरता और भरोसा दिखाना जरूरी है। लव लाइफ को लेकर मिलाजुला प्रभाव वाला वर्ष रहेगा।

विज्ञापन
Lal Kitab Taurus Vrishabh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि लाल किताब स्वास्थ्य 

सेहत:
दूसरे भाव का बृहस्पति रोगों को रोकने का कार्य करेगा। पुरानी बीमारी में सुधार होगा, लेकिन राहु और शनि के कारण सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
सलाह: शनि और राहु के कारण मानसिक तनाव, सिरदर्द, दांत दर्द और उच्च रक्तचाप से बचकर रहें। तामसिक भोजन (शराब, मांस, अंडा) से दूर रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed