मेष राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल 2026
वर्ष 2026 मेष राशि वालों के लिए विशेष महत्व रखने वाला है। इस वर्ष आपके भविष्य की दिशा स्पष्ट होने की संभावना है, क्योंकि शनि द्वादश भाव में गोचर कर रहा है। वहीं, बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव, राहु के धन लाभ के अवसर और शनि की स्थिति के बावजूद मिलने वाले परिणाम इस वर्ष को निर्णायक बनाएंगे।
लाल किताब के अनुसार, इस वर्ष आपके जीवन में गुरु का प्रभाव सबसे निर्णायक रहेगा। यदि आप निर्धारित उपाय अपनाते हैं, तो यह वर्ष आपके लिए समृद्धि, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है।
आपके वार्षिक राशिफल में मुख्य ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है:
2 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
मेष राशि लाल किताब – नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा
नौकरी: तीसरे भाव में गुरु की स्थिति आपके करियर में नई ऊँचाइयाँ दिला सकती है। वर्ष के मध्य या अंत में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी कोशिशें सफल होंगी। कार्यों को समय पर पूरा करना महत्वपूर्ण है; काम को कल पर टालने से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय: विदेशी या दूरस्थ संपर्कों से व्यवसाय में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। राहु का प्रभाव व्यापार को विस्तार देने में मदद करेगा। नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान दें, इससे लाभ और सफलता दोनों बढ़ेंगे।
शिक्षा: शनि और गुरु की स्थिति छात्रों के लिए शिक्षा और करियर में उन्नति का संकेत देती है। उच्च शिक्षा या विदेश में अध्ययन के अवसर बन सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान बनाए रखने के लिए प्रतिदिन केसर या चंदन का तिलक करें और सख़्ती से टाइम टेबल फॉलो करें।
3 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
मेष राशि लाल किताब – आर्थिक स्थिति और निवेश
आय की स्थिति: एकादश भाव में राहु की स्थिति आय के नए साधन प्रदान कर सकती है। नए अवसरों पर ध्यान दें और अपने आर्थिक संसाधनों को मजबूत बनाएं। हालांकि, अप्रत्याशित खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी होगा।
निवेश: प्लॉट या फ्लैट में निवेश फायदेमंद रहेगा। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें; जल्दबाजी या अंधाधुंध निवेश से नुकसान हो सकता है।
4 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
मेष राशि लाल किताब – परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ
पारिवार: घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। मांगलिक कार्य और लंबी यात्राओं के अवसर बन सकते हैं।
दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सहयोग और प्रेम में वृद्धि होगी।
संतान: संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मिश्रित परिणाम रहेंगे। कुछ मामलों में ब्रेकअप का भी संकेत है, इसलिए सतर्क रहें।
5 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
मेष राशि लाल किताब – स्वास्थ्य
सेहत:12वें भाव से शनि की दृष्टि छठे भाव पर होने के कारण सिरदर्द, ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।
सलाह: सात्विक आहार लें, खान-पान पर ध्यान दें। नियमित योग या सुबह-शाम पैदल चलने की आदत डालें।