फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ष 2021 में सभी राशियों पर केतु का कैसा रहेगा प्रभाव?

Sat, 26 Dec 2020 11:07 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Dec 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
ketu transit in 2021 what impact on all zodiac sign
केतु 23 सितंबर 2020 से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, ये 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। - फोटो : Social Media

वर्ष 2020 कड़वे अनुभवों के साथ विदा हो रहा है और 2021 की सुबह होने वाली है। ऐसे में गोचर ग्रहों में भारी परिवर्तन मानव जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है। केतु 23 सितंबर 2020 से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, ये 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेंगे, उसके बाद वक्री अवस्था में तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि में गोचर करते समय वर्षपर्यंत इनका अनेक ग्रहों से संपर्क होता रहेगा और उससे कई शुभ अशुभ योगों का निर्माण होगा, जिसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वर्ष के आरंभ में ही केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि के स्वामी मंगल हैं और केतु मंगल की तरह ही प्रभाव देते हैं। फलस्वरूप इनकी अशुभता में कमी आएगी। इनके द्वारा बनने वाली युतियों और वर्षपर्यंत इनके वृश्चिक राशि में गोचर करने का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

ketu transit in 2021 what impact on all zodiac sign
मेष राशि

मेष राशि
वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि के आठवें भाव में केतु विद्यमान है। यहां पर केतु का प्रभाव मंगल की तरह रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना पड़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले लंबित हो सकते हैं। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी के मामलों से भी दूरी बनाकर रखेंगे तो बेहतर रहेगा। धन हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता किंतु आध्यात्मिक शक्ति का विकास होगा। धर्म-कर्म के कार्यों तथा तंत्र मंत्र का प्रयोग करने में रुचि बढ़ेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021 

ketu transit in 2021 what impact on all zodiac sign
वृषभ राशि
वृषभ राशि
राशि से सातवें भाव में केतु का गोचर करना काफी मिले-जुले फल प्रदान करेगा, क्योंकि आरंभ में शुक्र भी इनके साथ विद्यमान है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव न आने दें। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। आरंभिक ग्रह गोचर कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही दैनिक व्यापारियों के लिए वर्ष बेहतरीन रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। नए टेंडर आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। वर्ष पर्यंत केतु का प्रभाव शुभ ही रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  वृषभ राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
ketu transit in 2021 what impact on all zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए केतु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं, उदर विकार, पथरी के रोग तथा आंत संबंधी बीमारी से बचें। सफलताओं की दृष्टि से इनका प्रभाव अति शुभ रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। अधिक खर्च तथा भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विदेशी मित्रों तथा सम्बंधियों से भी शुभ समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
ketu transit in 2021 what impact on all zodiac sign
राशि
कर्क राशि
राशि से पंचम भाव में गोचर करते हुए केतु विद्यार्थियों तथा शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता तो दिलाएंगे, किंतु इन्हें वर्षपर्यंत गणेश तथा मां सरस्वती की आराधना करनी पड़ेगी। केतु की प्रसन्नता के लिए ऐसा करना आवश्यक रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग बनेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल:  कर्क राशिफल 2021
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed