फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaalsarp Yog: जुलाई में कालसर्प दोष का खतरनाक संयोग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Sun, 25 May 2025 07:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 25 May 2025 07:19 AM IST
सार

Kaalsarp Yog Effects: 18 मई 2025 से राहु-केतु के राशि परिवर्तन के कारण कालसर्प योग प्रभावी हो गया है, जो 28 जुलाई 2025 तक सक्रिय रहेगा। मंगल के कन्या राशि में प्रवेश के साथ इसका प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
 

विज्ञापन
Kaal Sarp Dosha in Effect from May 18 Big Impact on These 4 Signs
काल सर्प योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amarujala

Kaal Sarp Dosha: 18 मई 2025 से राहु और केतु के राशि परिवर्तन के बाद कालसर्प दोष प्रभावी हो गया है। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं, जिससे सभी ग्रह इनकी धुरी के एक ओर आ गए हैं। जब ऐसा होता है, तब कुंडली में कालसर्प दोष बनता है, जो ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। यह योग 28 जुलाई 2025 तक सक्रिय रहेगा और इसके बाद मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करने पर इसका प्रभाव कम होने लगेगा। यह योग जीवन में मानसिक तनाव, रुकावटें और अस्थिरता लाता है।


June Grah Gochar: जून में ग्रहों का महायोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
इस दौरान विशेष रूप से चार राशियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन राशियों के जातकों को मानसिक चिंता, आर्थिक हानि और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे समय में धार्मिक कार्यों, मंत्र जाप और संयमित व्यवहार से राहत मिल सकती है। अगली जानकारी में जानिए कौन-सी हैं वे चार राशियाँ जो इस योग से विशेष रूप से प्रभावित होंगी। Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी

Kaal Sarp Dosha in Effect from May 18 Big Impact on These 4 Signs
काल सर्प योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए इस समय साढ़ेसाती और केतु का पंचम भाव में गोचर चल रहा है। इससे नई सोच और रास्ते अपनाने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन विरोध और संघर्ष भी सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। शिक्षा या नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Kaal Sarp Dosha in Effect from May 18 Big Impact on These 4 Signs
काल सर्प योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर केतु की प्रभावी उपस्थिति और राहु की सीधी दृष्टि है, साथ ही मंगल का गोचर भी आपकी राशि में है। इससे आपकी ऊर्जा असंतुलित हो सकती है। नौकरी और व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, आवेश में आकर कोई फैसला न करें। विवादों से बचें। बिजली और धारदार वस्तुओं से सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaal Sarp Dosha in Effect from May 18 Big Impact on These 4 Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण और राहु का गोचर मानसिक तनाव और अस्थिरता ला सकता है। गुरु ग्रह कुछ हद तक संतुलन बनाए रखेंगे, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। प्रेम जीवन में मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें और खानपान में सावधानी रखें।

विज्ञापन
Kaal Sarp Dosha in Effect from May 18 Big Impact on These 4 Signs
काल सर्प योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण और राहु-केतु का गोचर कई चुनौतियां लेकर आ सकता है। द्वादश और षष्ठ भाव में इन ग्रहों की स्थिति अचानक नुकसान और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। आर्थिक नुकसान हो सकता है और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी जरूरी है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed