फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaalsarp Dosh Upay: कुंडली में कालसर्प दोष होने पर आते हैं इस तरह के सपने, इन उपायों से पाएं मुक्ति

Wed, 28 May 2025 12:04 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 28 May 2025 12:04 PM IST
सार

कुंडली में कालसर्प दोष एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली दोष माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में यह दोष सक्रिय होता है, तो उसका जीवन में संघर्ष बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इससे मुक्ति पाने के उपाय....

विज्ञापन
Kaal Sarp Dosh Sign and Upay How to Remove Kaal Sarp Dosh Remedies in Hindi
Nag Panchami - फोटो : adobe stock

Kaalsarp Dosh Upay: ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में मौजूद दोष उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। पितृ दोष, शनि दोष, मांगलिक दोष या गुरु चांडाल दोष की तरह ही कालसर्प दोष भी एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली दोष माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में यह दोष सक्रिय होता है, तो उसका जीवन में संघर्ष बढ़ जाते हैं। हर प्रयास के बावजूद असफलता मिलती है, मानसिक तनाव बढ़ जाता है। इतना ही नहीं शारीरिक बीमारियां भी परेशान करने लगती हैं।

 

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Rahu-Ketu Gochar: 29 मई को राहु-केतु का स्पष्ट गोचर, शुरू होगा इन 4 राशियों का सुनहरा दौर

Surya-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनेगा सूर्य-केतु का शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा नाम, यश और पैसा

Kaal Sarp Dosh Sign and Upay How to Remove Kaal Sarp Dosh Remedies in Hindi
कालसर्प दोष का प्रभाव - फोटो : Freepik

कालसर्प दोष का प्रभाव
कालसर्प दोष का असर इतना गहरा होता है कि यह ग्रहों की शुभ प्रभाव देने की क्षमता को भी बाधित कर देता है। माना जाता है कि इस दोष से पीड़ित व्यक्ति को 42 वर्ष की उम्र तक विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि समय रहते इसके उपाय किए जाएं और इस दोष के नकारात्मक प्रभावों को नष्ट किया जाए।

Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप
 

Kaal Sarp Dosh Sign and Upay How to Remove Kaal Sarp Dosh Remedies in Hindi
कैसे पहचानें कुंडली में कालसर्प दोष? - फोटो : adobe stock

कैसे पहचानें कुंडली में कालसर्प दोष?
यदि किसी व्यक्ति को बार-बार सपने में सांप दिखाई देते हैं या वे स्वयं को सांपों से घिरा हुआ पाते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि उसकी कुंडली में कालसर्प दोष है। अगर सपने में कोई व्यक्ति एक साथ दो सांपों को हाथ या पैर में लिपटा हुआ देखता है, तो यह भी कालसर्प दोष की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaal Sarp Dosh Sign and Upay How to Remove Kaal Sarp Dosh Remedies in Hindi
कैसे पहचानें कुंडली में कालसर्प दोष? - फोटो : Freepik

सपनों में सांपों को पानी में तैरता या हवा में उड़ता हुआ देखना भी इस दोष का संकेत माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को सपनों में अनगिनत सांप एक साथ नजर आते हैं, तो यह गंभीर कालसर्प दोष की ओर संकेत करता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को आध्यात्मिक साधना और देवपूजन अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन
Kaal Sarp Dosh Sign and Upay How to Remove Kaal Sarp Dosh Remedies in Hindi
कालसर्प दोष से राहत पाने के उपाय - फोटो : adobe stock

कालसर्प दोष से राहत पाने के उपाय
कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए प्रतिदिन भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनकी आराधना करें। चांदी या गोमेद की नाग-आकृति वाली अंगूठी धारण करना शुभ फल देता है। शनिवार के दिन बहते जल में कोयले प्रवाहित करना दोष शमन में सहायक होता है। इसके अलावा जटा वाला नारियल और मसूर की दाल भी शनिवार को बहते पानी में अर्पित करने से लाभ होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed