फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनेगा सूर्य-केतु का शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा नाम, यश और पैसा

Tue, 27 May 2025 04:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 27 May 2025 04:30 PM IST
सार

Sun Ketu Conjunction: ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य-केतु की युति सिंह राशि में विशेष प्रभाव डालने वाली है। इस योग से 3 राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में शुभ फल मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Surya-Ketu Yuti in Leo These Zodiac Signs Will Shine With Wealth Fame and Recognition in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : adobe stock

Surya-Ketu Yuti in Singh Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का गोचर और उनकी युति  मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जब दो या अधिक ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इसे 'ग्रह युति' कहा जाता है। ऐसी युतियां विशेष ज्योतिषीय परिणाम देती हैं, जो कभी शुभ तो कभी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।


Mangal Gochar 2025: 7 जून से इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कार्यों में बरतें सावधानी
अगस्त 2025 में एक विशेष खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। इस दौरान सूर्य जो सभी ग्रहों में प्रमुख और शक्ति का प्रतीक माना जाता है अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वहीं छाया ग्रह केतु पहले से ही सिंह राशि में स्थित है। जैसे ही सूर्य सिंह राशि में आएंगेदोनों ग्रहों की युति बनेगी,जिसे सूर्य-केतु युति कहा जाएगा।
Predictions: 2025 में क्या फिर तबाही मचाएगा कोरोना ? जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय भविष्यवाणी
यह युति ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह संयोग विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इन जातकों को करियर, शिक्षा, व्यापार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं जिन्हें सूर्य-केतु युति से मिलेगा खास लाभ।
June Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें जून मासिक राशिफल

Surya-Ketu Yuti in Leo These Zodiac Signs Will Shine With Wealth Fame and Recognition in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सूर्य-केतु की यह विशेष युति आपकी ही राशि यानी सिंह में बन रही है, जो इसे और भी प्रभावशाली बना देती है। सूर्य अपने घर में रहकर आपको आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आंतरिक ऊर्जा प्रदान करेगा। वहीं, केतु इस ऊर्जा को आध्यात्मिक गहराई और मानसिक स्थिरता से जोड़ देगा। इस समय आप अपने विचारों को मजबूती और स्पष्टता से व्यक्त कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज में पहचान और सम्मान मिलने के प्रबल संकेत हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और इनकम के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी यह समय शुभ रहेगा। कोई खास व्यक्ति जीवन में प्रवेश कर सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे और पारिवारिक रिश्तों में मिठास लौट सकती है।

Surya-Ketu Yuti in Leo These Zodiac Signs Will Shine With Wealth Fame and Recognition in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य-केतु युति आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगी। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए रुके हुए सौदे अब आगे बढ़ेंगे और लाभकारी सिद्ध होंगे। लंबे समय से जिन कामों में अड़चनें आ रही थीं, वे अब गति पकड़ेंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे। इस समय आप निर्णय लेने में अधिक स्पष्ट और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। आपकी सूझबूझ और योजना बनाने की क्षमता की प्रशंसा होगी। साथ ही, किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya-Ketu Yuti in Leo These Zodiac Signs Will Shine With Wealth Fame and Recognition in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में तरक्की लाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यों की सराहना, उच्च अधिकारियों का समर्थन और पदोन्नति की संभावना है। वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियों का योग भी बन रहा है। छात्रों, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय फलदायक सिद्ध हो सकता है। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट, साझेदारियां या रुकी हुई योजनाओं में फिर से प्रगति देखने को मिलेगी। कोई कानूनी या प्रशासनिक अड़चन जो लंबे समय से अटकी हुई थी अब सुलझ सकती है। साथ ही अधूरे सपनों और पुरानी योजनाओं को पूरा करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed