फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2025: दीपावली से पहले देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे चाल, कर्क में गोचर से देश दुनिया में होंगे ये बदलाव

Sat, 18 Oct 2025 02:41 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:41 PM IST
सार


Guru Ka Kark Rashi Me Gochar 2025: छोटी दिवाली के दिन बृहस्पति कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जो बेहद खास रहने वाला है। इस गोचर का प्रभाव देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। सभी 12 राशियों पर भी इस गोचर का अलग-अलग असर पड़ेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

विज्ञापन
Jupiter transit in cancer 2025 know the effect on zodiac signs guru ka kark rashi me gochar 2025
बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर देश और 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

Jupiter Transit in Cancer 2025: वर्ष 2025 में बृहस्पति ग्रह का गोचर विशेष रहेगा, क्योंकि इस दौरान वे तीन राशियों का भ्रमण करेंगे। बृहस्पति एक राशि में लगभग एक वर्ष तक रहते हैं, लेकिन इस बार वे वृषभ, मिथुन और कर्क तीनों राशियों में भ्रमण करेंगे। साल की शुरुआत में बृहस्पति वृषभ राशि में थे, फिर 15 मई से 19 अक्तूबर तक मिथुन राशि में स्थित रहें और अब 19 अक्तूबर 2025 को दोपहर 12:57 बजे बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां 11 नवंबर को वक्री होकर 4 दिसंबर को फिर मिथुन राशि में लौट जाएंगे।



Diwali Vastu Cleaning: घर में बरकत और लक्ष्मीजी का वास चाहिए? तो दिवाली से पहले हटाएं ये चीजें
Chhoti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर बड़ा ज्योतिषी परिवर्तन, इस ग्रह के गोचर से बदलेगी किस्मत

Jupiter transit in cancer 2025 know the effect on zodiac signs guru ka kark rashi me gochar 2025
भारत पर प्रभाव - फोटो : adobe stock

भारत पर प्रभाव
भारत की स्वतंत्रता कुंडली के अनुसार बृहस्पति अष्टम और लाभ भाव के स्वामी हैं। कर्क राशि में प्रवेश के दौरान वे देश के तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जो बहुत अनुकूल स्थिति नहीं मानी जाती। हालांकि लाभ भाव के स्वामी का उच्च राशि में होना कई मामलों में फायदा दिला सकता है।

चंद्र राशि के अनुसार देखें तो बृहस्पति द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे आर्थिक उतार-चढ़ाव की संभावना बनती है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी या कर-नीतियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। सकारात्मक पक्ष यह है कि विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार होगा, जिससे अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे मज़बूत हो सकती है। कुल मिलाकर बृहस्पति का यह गोचर भारत के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा।

Jupiter transit in cancer 2025 know the effect on zodiac signs guru ka kark rashi me gochar 2025
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

12 राशियों पर प्रभाव और उपाय
मेष राशि

बृहस्पति चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह स्थिति परिवार, माता और घर से जुड़ी है। इस समय भावनात्मक अस्थिरता, घर में मतभेद या वाहन संबंधी समस्या आ सकती है। हालांकि बृहस्पति उच्च राशि में हैं, इसलिए धीरे-धीरे शांति और स्थिरता आएगी। इस बीच लाभ के रूप में प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में सफलता, मानसिक शांति और पारिवारिक सहयोग मिल सकता है।
उपाय- घर में तुलसी लगाएं और प्रतिदिन जल चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter transit in cancer 2025 know the effect on zodiac signs guru ka kark rashi me gochar 2025
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
बृहस्पति आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे परिश्रम अधिक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। यात्रा से थकान या खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यही समय आपके कौशल को निखारने का है। इस बीच लाभ के रूप में सोशल नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन से करियर में प्रगति होगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और आशीर्वाद लें।

विज्ञापन
Jupiter transit in cancer 2025 know the effect on zodiac signs guru ka kark rashi me gochar 2025
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के दूसरे भाव में गोचर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में सुख और मिठास आएगी। यह समय नौकरी और व्यापार दोनों के लिए लाभदायक रहेगा। इस दौरान लाभ के रूप में वेतन वृद्धि, परिवार में शुभ समाचार, विवाह योग।
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं और गुरुवार को पीले कपड़े दान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed