गुरु का राशि परिवर्तन: कन्या राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : अपने विरोधियों से भी सावधान रहना है। परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग हैं। परिवार में हो रही किसी शादी में बजट से अधिक खर्च होगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले में न उलझें। भाग-दौड़ ज्यादा होगी जिस वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। समय शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मोटापे में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है।
उपाय : गुरुवार के दिन गौमाता को गुड़ और गेहूं खिलाएं।