{"_id":"606424cc8ebc3ef10a332c40","slug":"jupiter-transit-in-aquarius-guru-ka-rashi-parivartan-2021-effect-on-leo-singh-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु का राशि परिवर्तन: सिंह राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु का राशि परिवर्तन: सिंह राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 31 Mar 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jupiter transit 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति देव 6 अप्रैल को राशि बदलने जा रहे हैं। देव गुरु के मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करने से कई राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
2 of 5
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का सिंह राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
3 of 5
राशि
सिंह राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : अनावश्यक चिंता एवं मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी मित्र के संपर्क में आकर नया कार्य करने का योग हैं। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे। उन्हें नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा, उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिस कारण खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है और बजट गड़बड़ा सकता है। अविवाहित लोगों के इस अवधि में विवाह होने की संभावना रहेगी।वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके विवाहित जीवन में सुख का आगमन होगा और आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ या मान-सम्मान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपकी आमदनी में भी लगातार बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय उत्तम रहेगा। 15 सितंबर से 20 नवंबर तक मकर राशि में वापस विराजमान होते हुए आपके षष्ठम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे आप अपना कोई बकाया कर्ज चुकाने में सफल होंगे। इस समय सेहत को लेकर सावधान रहें, क्योंकि किसी बड़ी बीमारी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस बीमारी से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि संतान को सुख मिलेगा, लेकिन मातृ पक्ष के लोगों से आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन
20 नवंबर से जीवन में भी खुशियां लौटती दिखाई देंगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेहनत के अनुसार सभी कामों में सफलता मिल सकेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साथ ही निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी।प्रेम विवाह करने का विचार कर रहे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा।
उपाय : प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन पीपल को जल अर्पित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।