Guru Rashi Parivartan 2021: फलित ज्योतिष के अनुसार जिनकी जन्म कुंडली में गुरु ग्रह शुभ भाव में होते हैं उनके लिए समय बेहतर होता है, वहीं जिनके लिए अशुभ भाव में गोचर करते हैं उन्हें कार्य बाधाओं का सामना करना पड़ता है। बृहस्पति देव 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
{"_id":"60641d028ebc3e8d3b47f025","slug":"jupiter-transit-in-aquarius-guru-ka-rashi-parivartan-2021-effect-on-cancer-kark-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु का राशि परिवर्तन और कर्क राशि: आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत और नौकरी में पदोन्नति के अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु का राशि परिवर्तन और कर्क राशि: आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत और नौकरी में पदोन्नति के अवसर
Wed, 31 Mar 2021 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का कर्क राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
राशि
कर्क राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : लाभ कम रहेगा। देनदारी अधिक होने से मानसिक परेशानी हो सकती है। क्रोध से बचें और लेन-देन में सावधानी बरतें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक कार्यों में धन का खर्च अधिक होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं तो वहीं स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आपका मन आध्यात्मिक कामों में अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन में संतान पक्ष को भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धनहानि होने के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं। न चाहते हुए भी किसी अनचाही यात्रा पर जाना होगा। यदि बैंक से लोन लेने की सोच रहे थे तो उसमें सफलता संभव है। 15 सितंबर से 20 नवंबर तक मकर राशि में वापस विराजमान होते हुए आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे व्यावसायिक जातकों को व्यवसाय में जबर्दस्त सफलता मिलेगी।उत्तम धनलाभ होगा।
विज्ञापन
गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
घर-परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन बावजूद इसके, दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा, फिर भी जीवन में प्रेम की भरमार रहेगी। 20 नवंबर के बाद आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सचेत रहने की जरूरत होगी। कोई पुराना पैसा लौट सकता है। आध्यात्मिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। छात्रों को गूढ़ विषयों को समझने में सफलता मिलेगी।
उपाय : गाय को चने की दाल अथवा हरी सब्जी खिलाएं।
उपाय : गाय को चने की दाल अथवा हरी सब्जी खिलाएं।