{"_id":"6064150a8ebc3e8d1b2ec7c4","slug":"jupiter-transit-in-aquarius-guru-ka-rashi-parivartan-2021-effect-on-gemini-mithun-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु का राशि परिवर्तन और मिथुन राशि : नौकरी में तरक्की और आय के नए साधन बनने के संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु का राशि परिवर्तन और मिथुन राशि : नौकरी में तरक्की और आय के नए साधन बनने के संकेत
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Guru Rashi Parivartan 2021: 06 अप्रैल 2021 से गुरु ग्रह शनिदेव की राशि कुंभ में आ रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे शुभ और शीघ्रफलदाई ग्रह माना गया है। बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
2 of 5
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का मिथुन राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
3 of 5
मिथुन
मिथुन राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : धन लाभ लगातार होता रहेगा, किंतु व्यय की भी अधिकता रहेगी। घर में मंगल कार्यों में व्यस्त होने के योग हैं। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी काम जो रुके हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे, आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, नौकरी में तरक्की और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
15 सितंबर से 20 नवंबर तक मकर राशि में वापस विराजमान हो जाएंगे जिससे स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की परेशानियां तकलीफ दे सकती हैं। धन के मामले में भी कुछ दिक्कत होगी। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य परेशान करेगा। पिता के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। 20 नवंबर से आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
गुरु का मकर राशि में परिवर्तन
- फोटो : jupiter transit 2020
आपके भाग्य में वृद्धि होगी जिससे सभी काम बनने शुरू होंगे। पिता को लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी समय शुभ फल देगा। उसमें खुशियां आएंगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे, साथ ही प्रेम संबंधों में भी भरपूर सफलता प्राप्त होगी।
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की परिक्रमा करें और उस पर चने की दाल अर्पित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।