Guru Gochar 2027: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। जन्म कुंडली में गुरु की अनुकूल स्थिति व्यक्ति को जीवन में उन्नति और खुशहाली दिलाने में सहायक मानी जाती है। वहीं, गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। साल 2027 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि बदलेंगे। वर्ष की शुरुआत में 25 जनवरी को उनका गोचर कर्क राशि में होगा। इसके बाद जून में वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और नवंबर में कन्या राशि में पहुंचेंगे। गुरु के इन गोचरों से किन राशियों के लिए तरक्की और लाभ के अवसर बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
{"_id":"6b07dfa10a1423db7206eca4","slug":"guru-gochar-2027-5-lucky-zodiac-signs-jupiter-transit-in-2027-new-year-prediction-2026-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु गोचर 2027: साल 2027 में 3 बार राशि बदलेंगे देवगुरु बृहस्पति, 5 राशियों को धन और करियर में मिलेगी तरक्की","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु गोचर 2027: साल 2027 में 3 बार राशि बदलेंगे देवगुरु बृहस्पति, 5 राशियों को धन और करियर में मिलेगी तरक्की
Thu, 26 Nov 2026 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:59 PM IST
सार
Jupiter Transit Effects 2027: साल 2027 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि बदलेंगे। वर्ष की शुरुआत में 25 जनवरी को उनका गोचर कर्क राशि में होगा। इसके बाद जून में वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और नवंबर में कन्या राशि में पहुंचेंगे। गुरु के इन गोचरों से किन राशियों के लिए तरक्की और लाभ के अवसर बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
गुरु गोचर 2027
- फोटो : AI
Trending Videos
कर्क राशि
- फोटो : amarujala
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2027 की शुरुआत काफी अनुकूल रह सकती है। इस दौरान गुरु आपकी राशि में विराजमान होंगे।
- ज्योतिष में बृहस्पति को कर्क राशि में उच्च का माना जाता है, इसलिए यह स्थिति आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाली हो सकती है।
- आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन में आप अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे।
- धन के मामले में भी साल का शुरुआती समय राहत और लाभ लेकर आ सकता है।
सिंह राशि
- फोटो : amarujala
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए जून 2027 के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इस महीने गुरु का प्रवेश आपकी राशि में होगा।
- इसके प्रभाव से लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं और अधूरी योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिल सकता है।
- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद संस्थान या स्थान पर काम मिलने की संभावना है।
- जून से नवंबर तक का समय करियर और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से अच्छा रह सकता है।
- इस दौरान बचत बढ़ाने के भी अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : amarujala
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों के लिए 2027 का अंतिम चरण कई नए रास्ते खोल सकता है।
- नवंबर में गुरु का गोचर आपकी राशि में होने से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- विदेश में नौकरी या उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
- कारोबार में साझेदारी करने वाले जातकों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है।
- विवाह योग्य लोगों के लिए साल का आखिरी हिस्सा रिश्ते की बात आगे बढ़ाने या विवाह के बंधन में बंधने का संकेत दे सकता है।
विज्ञापन
धनु राशि
- फोटो : amarujala
धनु राशि
- धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं। साल 2027 में गुरु का गोचर आपके नवम और दशम भाव से संबंधित रहेगा।
- ऐसे में यह वर्ष आपके पेशेवर जीवन और आर्थिक स्थिति के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
- धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
- इसके अलावा, लंबे समय से चली आ रही आर्थिक दिक्कतों में कमी आने और आय के नए अवसर मिलने की संभावना है।
