Jupiter Transit 2025 in Mrigashira Nakshatra: अप्रैल का महीना जारी है, जिसे ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना गया है। इस माह में सूर्य के मेष में गोचर से लेकर देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। बता दें, 14 अप्रैल को जहां सूर्य मीन से मेष राशि में एंट्री लेंगे। वहीं उससे चार दिन पहले देवगुरु बृहस्पति 10 अप्रैल को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वह इस नक्षत्र में 13 जून 2025 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में जातकों पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य, शिक्षा, संतान, विवाह और सुख-समृद्धि के कारक है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता से लेकर वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। वैसे तो गुरु के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है परंतु कुछ राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं........
Lucky Rashiyan: गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से इन तीन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, होगा धन लाभ
Jupiter Transit 2025 in Mrigashira Nakshatra: अप्रैल का महीना जारी है, जिसे ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना गया है। इस माह में सूर्य के मेष में गोचर से लेकर देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है।
मेष राशि
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परीक्षा परिणाम अच्छे आ सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। निवेश में लाभ और नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। विदेश से किसी भी तरह से व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
गुरु के गोचर से आपके धन में वृद्धि की संभावनाएं बनी हुई है। आप कुछ मनपसंद चीजों की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होंगी और मधुरता आएगी। व्यक्तिगत जीवन में भी रिश्तों की पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है और सुकून का अनुभव होगा। विवाह की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। करियर-कारोबार में लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे।
धनु राशि
आपके लिए यह समय विशेष लाभ से भरा है। बिजनेस करने वालों को निवेश का अवसर मिल सकता है विद्यार्थियों के लिए यह समय परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन का है। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण और सहयोगी रहेगा।आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आपके शौक मौज की चीजों में इजाफा होगा।नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा भी हासिल हो सकता है।
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर घर में लगाएं सही दिशा में हनुमानजी का चित्र, सालभर मिलती रहेगी कृपा
बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग के संयोग में हनुमान जन्मोत्सव, इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव की रात करें ये उपाय, कर्ज और ग्रहदोष होंगे दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।