Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव की रात करें ये उपाय, कर्ज और ग्रहदोष होंगे दूर
Shani Dosh Nivaran Upay: शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का होना एक विशेष योग माना जा रहा है क्योंकि यह दिन स्वयं बजरंगबली की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 12 अप्रैल 2025, शनिवार को पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।
विस्तार
Hanuman Janmotsav Upay: चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हर साल देशभर में श्रद्धा और भक्ति से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 12 अप्रैल 2025, शनिवार को पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का होना एक विशेष योग माना जा रहा है क्योंकि यह दिन स्वयं बजरंगबली की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, नई नौकरी और तरक्की के बनेंगे योग
इस दिन सुबह से ही देश के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है । श्रद्धालु सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहते बल्कि रात के समय कुछ विशेष उपाय भी करते हैं। इन उपायों का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिषीय मान्यताओं में किया गया है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
Budh Margi 2025: 7 अप्रैल से बुध हुए मार्गी, शनि संग मीन राशि में बैठकर करेंगे बड़ा असर
क्यों खास है इस बार का हनुमान जन्मोत्सव?
इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व शनिवार को पड़ रहा है, जो स्वयं में एक शुभ संयोग है। शनि ग्रह की शांति और कर्ज से मुक्ति के लिए यह दिन अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
हनुमान जन्मोत्सव की रात करें ये उपाय
- चंद्र देव को अर्घ्य दें और ग्रहों की शांति करेंहनुमान जन्मोत्सव की रात गंगाजल से स्नान करने के बाद खुले आसमान के नीचे खड़े होकर चंद्र देव को जल का अर्घ्य दें। इसके बाद ग्रहों की शांति के लिए ‘ॐ शनैश्चराय नमः’ और ‘ॐ अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह मजबूत होते हैं।
- कर्ज मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करेंरात्रि के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इस पूजा से आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है और कर्ज से मुक्ति के द्वार खुलते हैं।
- बजरंग बली की विशेष पूजा करेंहनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं, लाल पुष्प चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही नैवेद्य में गुड़ और चने का भोग लगाएं। अंत में अपनी मनोकामना 3 से 5 बार मन ही मन में हनुमान जी से कहें। यह उपाय बहुत प्रभावशाली माना गया है।
- शनि दोष शांति हेतु विशेष आहुतिअगर कुंडली में शनि की स्थिति खराब है, तो हनुमान जन्मोत्सव की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें। यह उपाय शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।