फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग के संयोग में हनुमान जन्मोत्सव, इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत

Wed, 09 Apr 2025 04:07 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

हनुमान जन्मोत्सव के दिन सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस तरह का राजयोग कई वर्षों बाद बनने को देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 On 12 April And Made Lakshami narayan Budhaditya Rajyog These Zodiac Sign Will Be Lucky
हनुमान जन्मोत्सव पर दुर्लभ संयोग - फोटो : adobe stock
Hanuman Janmotsav 2025:12 अप्रैल 2025 को भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाई जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही शुभ संयोग बनने जा रहा है। शुभ राजयोग के बनने के कारण इस बार हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही खास रहने वाला है। आपको बता दें हनुमान जन्मोत्सव के दिन सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। हनुमान जन्मोत्सव पर इस तरह का राजयोग कई वर्षों बाद बना है। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव पर राजयोग के निर्माण के कारण कई राशि वालों को अच्छा लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं।  

Rahu Gochar 2025: जल्द ही राहु कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Hanuman Janmotsav 2025 On 12 April And Made Lakshami narayan Budhaditya Rajyog These Zodiac Sign Will Be Lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग का हनुमान जन्मोत्सव के दिन बनना बहुत ही शुभ साबित होता है। आपकी राशि में यह दोनों राजयोग 11वें भाव में बनेगा। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार होंगे। आर्थिक स्थिति में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा भी हासिल हो सकता है। 

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Janmotsav 2025 On 12 April And Made Lakshami narayan Budhaditya Rajyog These Zodiac Sign Will Be Lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
हनुमान जन्मोत्सव पर बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत फायदे वाला और शुभ साबित होगा। यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन कमाने के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलेगी। करियर-कारोबार में  लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। यात्राओं के योग बन रहे हैं। 

Budh Margi 2025: 7 अप्रैल से बुध हुए मार्गी, शनि संग मीन राशि में बैठकर करेंगे बड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 On 12 April And Made Lakshami narayan Budhaditya Rajyog These Zodiac Sign Will Be Lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यह राजयोग आपकी जन्मकुंडली के कर्म भाव यानी दसवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। निवेश से अच्छा खासा  लाभ और संतुष्टि का भाव हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed