फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hanuman Jayanti 2025 Where To Place Hanuman Ji Image at Home as per Vastu

हनुमान जन्मोत्सव पर घर में लगाएं सही दिशा में हनुमानजी का चित्र, सालभर मिलती रहेगी कृपा

Wed, 09 Apr 2025 06:04 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 06:04 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2025: वास्तु शास्त्र अनुसार इन पांच दिशाओं में लगाएं हनुमानजी के चित्र

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 Where To Place Hanuman Ji Image at Home as per Vastu
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock

विस्तार

Hanuman Janmotsav 2025: भगवान हनुमान का प्रकटोत्सव चैत्र मास की पूर्णिमा को पूरे देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3:21 बजे से शुरू होकर 13 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं और हनुमान जी से बल, बुद्धि, आरोग्यता और निर्भयता की प्रार्थना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के ग्यारहवें रूद्र अवतार के रूप में हनुमान जी ने माता अंजना के गर्भ से जन्म लिया था।
विज्ञापन


हर मनोकामना के अनुसार होता है हनुमान जी का अलग स्वरूप
शास्त्रों और पुराणों में हनुमानजी के कई स्वरूपों का वर्णन मिलता है। रामभक्त हनुमान भक्ति और सेवा भाव के प्रतीक हैं, पंचमुखी हनुमान रक्षण के लिए पूजनीय माने जाते हैं, गदा धारण किए हनुमान शक्ति का प्रतीक हैं, बाल हनुमान संतान सुख के लिए पूजे जाते हैं और संजीवनी पर्वत उठाते हुए हनुमान सफलता और कार्य सिद्धि के द्योतक हैं।
विज्ञापन


वास्तु शास्त्र अनुसार इन पांच दिशाओं में लगाएं हनुमानजी का चित्र

दक्षिण दिशा – गदा धारण किए हनुमान जी का चित्र लगाएं
दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। यहाँ गदा लिए और राक्षसों पर प्रहार करते हुए वीर मुद्रा वाले हनुमान जी का चित्र लगाने से घर की सुरक्षा होती है और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर पढ़ें यह स्तोत्र, मिलेगी शनि दोष और कर्ज से मुक्ति

पूर्व दिशा – रामभक्त हनुमान जी का चित्र लगाएं
यदि पूर्व दिशा में श्रीराम के चरणों में बैठे या राम नाम लिखते हुए हनुमान जी का चित्र लगाया जाए, तो घर में भक्ति, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विद्यार्थियों और साधना करने वालों के लिए यह दिशा लाभकारी है।

उत्तर दिशा – बाल हनुमान का चित्र लगाएं
इस दिशा में बाल हनुमान का चित्र लगाने से संतान सुख, मासूमियत और पारिवारिक प्रेम में वृद्धि होती है। यह बच्चों के कमरे में विशेष रूप से शुभ होता है।

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर न करें ये पांच गलतियां, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

पश्चिम दिशा – पंचमुखी हनुमान का चित्र लगाएं
पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाने से नजर दोष, बुरी शक्तियों और तांत्रिक प्रभावों से रक्षा होती है। इसे मुख्य द्वार के सामने लगाने से संपूर्ण घर की रक्षा होती है।

 पूजा कक्ष – उड़ते हुए हनुमान जी का चित्र लगाएं
संजीवनी पर्वत उठाए हुए या उड़ते हुए हनुमान जी का चित्र कार्यसिद्धि, सफलता और आत्मविश्वास के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे पूजा कक्ष या ऊपर की ओर दीवार पर लगाना श्रेष्ठ होता है।

ये बातें भी रखें ध्यान
हनुमान जी का चित्र शयनकक्ष या ऐसी जगह न लगाएं जहाँ उनकी सीधी दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़े। उनके सामने दीपक जलाएं, हनुमान चालीसा या “ॐ हनुमंते नमः” का जप करें और हर मंगलवार व शनिवार उनका विशेष पूजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed