Sun Mercury Yuti Effects: 30 मई 2025 को सुबह 09:40 बजे सूर्य और बुध ग्रह शून्य डिग्री की कोणीय स्थिति में आ गए, जिसे ज्योतिष में उनकी पूर्ण युति या पूर्ण बुधादित्य योग कहा जाता है। यह एक अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली खगोलीय घटना मानी जाती है। जब सूर्य और बुध बिल्कुल एक सीध में आ जाते हैं, तब यह योग व्यक्ति की बौद्धिक क्षमताओं, संप्रेषण कौशल और निर्णय लेने की शक्ति को तीव्र करता है। विशेष रूप से यह योग उन लोगों के लिए शुभ होता है जो शिक्षा, लेखन, मीडिया, प्रशासन, या भाषण-कला से जुड़े हुए हैं।
Budhaditya Yog: सूर्य-बुध की युति से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, करियर और व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ
Surya Budh Yuti: 30 मई 2025 को सूर्य-बुध की पूर्ण युति से बना बुधादित्य योग ज्ञान और सफलता का द्वार खोल सकता है। यह विशेष योग 3 राशियों के लिए भाग्योदय का संकेत दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की संपूर्ण युति यानी पूर्ण बुधादित्य योग बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी संचार शैली, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में जबरदस्त निखार आएगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय लाभदायक है,कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है या निवेश से अच्छा रिटर्न आ सकता है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे और उनका सहयोग भी मिल सकता है। खासकर मीडिया, मार्केटिंग, लेखन और सेल्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह बुधादित्य योग तरक्की और लाभ का संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और लंबे समय से अधूरी इच्छाएं अब पूरी होने लगेंगी। व्यवसायियों को बड़े और लाभकारी सौदे मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी छवि मजबूत होगी, और उच्च पदों पर बैठे लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। यह समय निवेश करने के लिए भी बेहद अनुकूल है, चाहे वह शेयर बाजार हो, प्रॉपर्टी या कोई नई योजना।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग आत्म-विश्वास, नेतृत्व क्षमता और नई शुरुआत के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आप खुद को अधिक स्पष्ट, आत्मबल से भरपूर और प्रभावशाली महसूस करेंगे। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा और आपके निर्णयों को सराहा जाएगा। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। आर्थिक रूप से नए आय स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और मानसिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा, सलाहकार सेवा या सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।