मेष राशि
वर्ष के आरंभिक ग्रह-गोचर सफलता तो दिलाएंगे किंतु धर्म और अध्यात्म पर अधिक खर्च होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
वृषभ राशि
अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। भाग्यवृद्धि तो होती रहेगी कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा किंतु कहीं न कहीं आप षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के बावजूद कार्य व्यापार में सफलताओं का दौर चलता रहेगा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर मास पर्यंत विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण रखपाने में सफल रहेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनूकुल रहेगा। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। इन सबके बावजूद कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माह की 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।