Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 20 May 2021: गुरुवार को इन पांच राशि वालों के पास आएगा पैसा, अन्य क्षेत्रों में भी होगा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बांधों को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स की आवश्यकता होगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में संतोष रहेगा। सामाजिक कार्य पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है। लव लाइफ में यदि आपने अपने जीवन साथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज मिलवा सकते हैं। उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपके किसी मित्र की सहायता से आपके व्यापार की बढ़ोतरी में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। व्यापार मे लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधान रहना होगा, यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि भविष्य में आप को कष्ट उठाना पड़ सकता है, इसलिए व्यापार में यदि आज कोई जोखिम उठाना पड़े, तो सोच समझकर ही उठाएं। आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें कुछ धन्य व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके परिवार व व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चला रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज आप अपनी पत्नी के लिए कोई उपाय खरीद कर ला सकते हैं।