फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 May 2021: बुधवार को सावधान रहें ये तीन राशि के लोग, सेहत बिगड़ने की है संभावना

Wed, 19 May 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 19 May 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। रात्रि के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण इस माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। दोपहर तक आज आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रात्रि के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। लंबे समय से आपका कोई कार्य रोका हुआ कार्य था, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति से आज आपकी अभिलाषा पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज व्यस्तता अधिक रह सकती हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आप व्यस्तता के बीच अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अचानक से बड़ी मात्रा में धन आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़े, तो अपना दिल और दिमाग दोनों से सोच कर लें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य व मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed