Horoscope Today 12 March 2021: शुक्रवार को इन चार राशियों को होगा धन लाभ, जेब में आएगा पैसा
आज का दिन आपके लिए कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने से आप कभी घबराते नहीं हैं लेकिन सरकार और व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपकी हिम्मत जवाब दे सकती है। भाई-बहनों की सलाह से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होते दिख रहे हैं। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति के लेनदेन से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान के भविष्य के प्रति सचेत रहें।
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा लेकर आएगा, लेकिन आपको कठिन परिश्रम करके उस निराशा को खत्म करना होगा। आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे कुछ प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन ऐसा बहुत लंबे समय तक नहीं चलेगा। आपके धन कोष में आज कमी हो सकती है, लेकिन परेशान ना हों क्योंकि वह ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। आज पड़ोसी से किसी भी वाद विवाद से बचना होगा।
आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। वह आपके काम में अड़ंगा डाल सकते हैं या किसी अटकलबाजी के कारण आप अपने लक्ष्य से दूर रह सकते हैं। यदि आप इसी तरह लक्ष्य से दूर होते रहेंगे, तो आपका उत्साह घटता रहेगा और आपकी प्रगति में रुकावटें आती रहेंगी, इसलिए स्वयं को जरूरत के हिसाब से ढाल लें ताकि कोई भी आप का फायदा ना उठा सके। आज आपके परिवार में कोई जन्मदिन इत्यादि हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज शाम के समय कहीं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
आपके व्यवसाय में आज आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आप को प्रगति के मार्ग पर ले जाएंगे, जिससे परिचय में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता थोड़ी कम होगी। ऐसे अवसरों को आपको पहचानना होगा। समाज सेवा करना लाभदायक रहेगा। दुगनी रात चौगुनी उन्नति करेंगे। यदि आप इसके लिए किसी संगठन से जुड़ना चाहते हैं, तो वह बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ नयी प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ेगा।