{"_id":"635b9da4c1d0241eec628a23","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-29-october-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 29 October: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 29 October: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
29 अक्तूबर का राशिफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं व अपने घर कुछ नहीं वस्तुओं को भी लेकर आ सकते हैं। किसी कानूनी कार्य में आपको नीति व नियमों का पूरा पालन करना होगा। काम काज कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई सीख लेकर ही आगे बढ़ना होगा। आज आपका तेज देखकर कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। बाहरी लोगों के सामने ना रखें, नहीं तो लोग बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग आज अच्छा नाम व शोहरत कमाने में कामयाब रहेंगे। साझेदार में किसी नए काम को करने की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। व्यापार कर रहे लोग सामान्य लाभ कमा कर ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे लोग भी आप से परेशान रहेंगे, यदि रिश्तो मे कोई समस्या चल रही है, तो उसका सुधार समय रहते करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बातें लोगों के सामने रखनी होंगी और विद्यार्थी आज एक बड़ी सोच से आगे बढ़ेंगे। किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आएगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी चर्चा के विषय में बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आप से कोई गलती होने के पूरे योग हैं। आपको अपने भाई बंधुओं को पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी पूरी लग्न व मेहनत से अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। आपके आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में भी आप चुप्पी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।