Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2022: भाई दूज के दिन बहनें भाई को क्यों देती हैं नारियल का गोला? जानिए क्या है इसका महत्व
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कल, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में यदि किसी बिजनेस को करने का मौका मिले, तो उसमें लोगो की बातों का मान रखें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ पुराने रुके हुए कामों को निपटा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आपका करियर और चमकेगा। संतान की कोई शिक्षा से संबंधित समस्या आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको कोई गलती नहीं करनी है, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आज आप आय व व्यय का एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना व अपने कुल का नाम रोशन करेंगे, जो लोग एक नौकरी को छोड़ कर दूसरी में जानना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ कामो के होने के बाद भी तरक्की मिलती दिख रही है, लेकिन दिन की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। फिर भी बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। कार्य क्षेत्र में आप कोई आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। कोई बड़ा जोखिम उठाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन आपका कोई मित्र आज आपको यदि किसी बात के लिए सलाह दे, तो आपको उसमें चुप रहना होगा। आप ससुराल पक्ष के लोगों की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, जिसमें आपको जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों का सहयोग आज आपको मिलता रहेगा और आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और भाई बहन आपके बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप कार्य क्षेत्र में अपने कामों पर ध्यान लगाएं और आपके किसी धार्मिक स्थल पर जाने की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी काम को करने में मानसिक शांति मिलेगी। आपके अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद मैं चुप रहना होगा। यदि आपने कुछ बोला तो आपको समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ में सहयोग मिलने से हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।