लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Govardhan puja 2022: किस श्राप की वजह से घट रहा है गोवर्धन पर्वत? जानिए इसके पीछे की कथा
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका जिद्दी स्वभाव आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट ला सकता है इसलिए प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कोई ऎसी बात ना कहें जिससे उसके मन को ठेस पहुंचे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।आपका मन बिना कारण चिड़चिड़ा सा हो सकता है और अपनी इस चिड़चिड़पने की वजह से आप प्रेमी के साथ खटपट भी कर सकते हैं।अच्छा यही है कि आज आप चुप रहने का प्रयास करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए पक्ष में रहेगा और यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।यदि प्रेमी से मिले कई दिन हो गए हैं तब आपका मिलन आज हो सकता है।प्रेमी से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):यदि प्रेम संबंधों के नजरिये से देखा जाए तो पहले स्दे बनी योजनाओं पर पानी फिर सकता है।इसका कारण आपका बिगड़ता स्वास्थ्य या फिर प्रेमी से अनबन भी हो सकती है।अपनी मर्जी को अपने प्रेमी पर थोपने का प्रयास ना ही करें तो अच्छा होगा।