Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण यदि उन दोनों के बीच में कोई विरोध चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा, जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। यदि उन्होंने निवेश किया, तो वह उनके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। विद्यार्थी आज पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन में लगे रहेंगे, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। मेष राशिफल 2022
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको भावुकता में निर्णय लेने से बचना होगा। घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे भावुकता में बिल्कुल ना लें। यदि आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमे सावधानी बरते अन्यथा उसमे कोई दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, इसलिए कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको अपने बच्चों का सहयोग भी हर मामले में प्राप्त होगा, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो ही आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बचाने में कामयाब रहेंगे। वृषभ राशिफल 2022
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने मित्र के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज मित्रों द्वारा कोई उत्तम विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण वह एक दूसरे को और बेहतर जान पाएंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। मिथुन राशिफल 2022
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपको संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। आज संतान की नौकरी में तरक्की देख आपके मन में प्रसन्नता होगी व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कुछ बेहतर अवसर हाथ आएंगे, जिसके कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी नए व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आसानी से कर सकेंगे, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ परेशानी हो सकती है, क्योंकि आज उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। कर्क राशिफल 2022