फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 October: पांच राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जाने क्या हैं अन्य राशियों का हाल

Sat, 22 Oct 2022 12:04 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
22 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : amarujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन लेंगे, लेकिन आपको  अपनी जिम्मेदारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको  किसी विपक्ष के व्यक्ति से सावधान रहना होगा, लेकिन विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आपको अनुशासन व नियमों का ध्यान रखकर ही किसी भी कानूनी कार्य को करना होगा। आप लेन-देन के मामले में आज सावधानी बरतें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी माता जी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

 
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।  आप ऑनलाइन कार्यों की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं और जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, वह आज कोई अच्छा मुकाम पाएंगे और सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आपको  आपके किए गए कार्यों से जाना तो जाएगा, लेकिन फिर भी आपके प्रशंसकों की संख्या में  इजाफा नहीं होगा। आपकी आज किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप घर परिवार के सभी कार्यों को स्वयं ही करने में लगे रहेंगे, लेकिन आपको आज अपनी सहनशीलता को बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर आज पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको वहां से कोई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम को करने को मिलेगा। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने बिजनेस में एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पिताजी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको आज दूर संचार के साधनों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed