Dhanteras 2022 Shopping Ideas: इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस है और 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। वैसे तो हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियों के संयोग की वजह से धनतेरस के अगले दिन यानी नरक चतुर्दशी के दिन ही दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस के इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी व कुबेर देव का पूजन किया जाता है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा धूम होती है खरीदारी करने की। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती है, उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन वाहन से लेकर सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। आजकल बढ़ती महंगाई की वजह से सोना चांदी या फिर वाहन खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। लेकिन सोने-चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। इन्हें आप धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं।
Dhanteras 2022: इस धनतेरस सोने-चांदी की जगह खरीदें ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाना भी अच्छा माना जाता है। इस धन तेरस यदि आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू जरूर खरीद कर लाएं।
पीतल के बर्तन
धनतेरस के दिन पीतल धातु खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में अमृत कलश था। धार्मिक मान्यता है कि ये कलश पीतल की धातु का था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है।
गोमती चक्र
कहा जाता है कि गोमती चक्र मां लक्ष्मी को प्रिय है। धनतेरस के दिन खरीदकर घर लाएं और शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। इसके बाद इन्हें धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।
Kartik Month 2022: कार्तिक माह शुरू, जानिए इस महीने कब है करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा
साबुत धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।