फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 21 October: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए नए काम की शुरुआत हो सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 21 Oct 2022 06:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Oct 2022 06:03 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति का साथ मिलने से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। परिवार में आपको अपने मन में चल रही कुछ बातों को माता-पिता के सामने रखने होंगी,नहीं तो आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के सहयोग से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं,जिससे परिवार में खुशियां रहेगी,लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम रहेगा जिसके कारण से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपको यदि किसी के खिलाफ कुछ गलत बातें बताएं,तो आपको सुनकर फौरन रिएक्शन देने से बचना होगा। माता-पिता से आप कोई लेन देन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सुख सुविधाएं मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन इसके बाद आपको किसी बात का घमंड नहीं करना है। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकते हैं,जिन्हें आपको पूरी अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। परिवार में सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपनी कुछ योजनाओं को बहुत ही सोच समझकर फाइनल करके आगे बढ़ाना होगा। आपकी कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला यदि न्यायालय में चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर के रख रखाव साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की के सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जनकल्याण की भावना भी अपने अंदर रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed