ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"619770b694d2ec15956ca44e","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-20-november-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 20 November 2021: गुरु ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश से इन पांच राशि के लोगों के व्यवसाय में होगी बढ़ोत्तरी, होगा भाग्योदय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 20 November 2021: गुरु ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश से इन पांच राशि के लोगों के व्यवसाय में होगी बढ़ोत्तरी, होगा भाग्योदय
Sat, 20 Nov 2021 08:21 AM IST
श्वेता सिंह
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको कुछ बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु भी आपके खिलाफ षड्यंत्र करते नजर आएंगे, आपको जिनसे बचने की पूरी कोशिश करनी होगी।
मेष राशिफल 2022
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दिनभर एक के बाद एक शुभ सूचना प्राप्त होती रहेगी, जिसके कारण आपके मन में उत्साह बना रहेगा। यदि आज आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में है, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। व्यापार मे आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आप उन्हें पहचान कर उनका लाभ उठाएंगे, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। आज नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
वृषभ राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। आज आपको किसी दूसरों को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं उसका गलत असर होने पर आपको सुनने को ना मिले, इसलिए आज किसी दूसरे के मामले में ना बोलना ही समझदारी है। आज आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिलेगा। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से भी मुलाकात होगी। आज आपको सायंकाल के समय दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।
मिथुन राशिफल 2022
विज्ञापन
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग आज किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, आज उनका भाग्य चमक सकता है, क्योंकि उनको आज संपत्ति खरीदना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था,तो आज वह समाप्त होगा। आज आप संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल होंगे। यदि आपको आज कोई समस्या आएगी तो परिवार के लोग आपका भरपूर साथ देंगे।
कर्क राशिफल 2022