Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 20 July: मेष,कर्क और तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके, नौकरी और बिजनेस में होगा फायदा
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है,लेकिन आपको घर व बाहर दोनों जगह कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने काम को आसानी से निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी कोई आपसे यदि कुछ कठोर शब्दों को कहे,तो आपको उसमें पहले सोच विचारकर ही कुछ बोलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।
आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है और शांत बैठकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो वहां अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रियजन आपसे किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन और कोई समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कोई कारोबार के लेन-देन की समस्या लंबे समय से आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।