फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 December 2021: ये चार राशि के जातक करें बहुत ही सोच समझकर बात, अन्यथा करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना

Mon, 20 Dec 2021 07:50 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ  मिलता दिख रहा है।
 

मेष राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप मानसिक शांति अथवा योग का सहारा लेकर काफी परेशानियों से मुक्त हो सके, लेकिन नौकरी के जातकों का यदि कोई कार्य अधूरा पड़ा है, तो उसे पूरा करने में आज आपको काफी मेहनत लगेगी और आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण परेशानी होगी।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में भी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से बातचीत करते समय अपने क्रोधी स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगो को आज  लाभ के नए नए अवसर मिलते रहेंगे,  जिनसे लाभ अवश्य होगा। अपने किसी परिजन के सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जन्मदिन, नामकरण, मंगलिक उत्सव आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed