फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 October: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, नौकरी- व्यापार में लाभ

Wed, 19 Oct 2022 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Oct 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


यह भी पढ़ें-
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को घर के बाहर किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपके सुविधाजनक संसाधनो में भी वृद्धि होती दिख रही है। व्यापार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी,क्योंकि आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपका कोई विदेश में रह रहा परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपसे कोई धन उधार मांगे, तो आप उसे देने से बचें,नहीं तो उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आज आप निसंकोच किसी काम को लेकर आगे बढ़े,नहीं तो वह लटकता ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें नहीं तो अधिकारियों को आपकी किसी बात से झडप हो सकती है। परिवार में आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे  और उनका डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल हो जाएंगी। माता पिता के आशीर्वाद से आपको आज किसी आर्थिक मामले में मदद मिलती दिख रही है। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी सरकारी योजना में धन लगाकर अपने धन को भविष्य के लिए सिक्योर कर सकते हैं। आपकी आज किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने व्यापार की कुछ जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएंगे। आपक कोई मित्र आज आपसे लंबे मुलाकात करने आ सकता है,जिससे आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं करने है। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज व्यवसाय कर रहे लोग अपने कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे और सुख शांति मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग मान सम्मान पाकर प्रसन्न रहेंगे। आप किसी का भरोसा जीत कर अपनी कुछ मुश्किलों को आसान कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं थी, तो उनसे आपको निजात मिलेगी,क्योंकि उन्हें कोई विदेश से बेहतर अवसर आ सकता है। आपके कुछ पहले के किए गए निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। भाई बहन से आज आप किसी बात के लिए सलाह मशवरा करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों को सुनना व समझना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed