फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today : धनु और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिथुन राशि वालों को धन लाभ

Mon, 17 Oct 2022 06:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 06:53 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे,लेकिन आप आज कुछ पारिवारिक परिस्थितियों को देखकर परेशान हो सकते है। परिवार में चल रही कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है। भाइयों को आज आपका पूरा साथ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो साथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आज बिजनेस कर रहे कुछ लोगों से मिलकर बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बन जाएगा। आपको आज जीवनस्तर में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको योग और व्यायाम से अपने शरीर को अच्छा  रखना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके तनाव में आज कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बातों से आज आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है। छोटे व्यापारी किसी बड़े काम में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। आपको आज नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा,नहीं तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में आज आप कुछ समय अवश्य लगाएंगे,लेकिन संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही थी तो उसमें सुधार आएगा। आपको आज विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। आज आपको यदि कोई धन सम्बन्धित समस्या चल रही समस्या आ रही है,तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के कुछ पुराने रोग आज फिर से उभर सकते हैं,जिन्हें नजरअंदाज करने से बचना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed