Sun Transit 2022: 17 सितंबर को सूर्यदेव का कन्या राशि में होगा प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समाचार उतना शुभ नहीं है किंतु शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अच्छा है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने का भी बेहतरीन अवसर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भा वके भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी अतः अपने कार्यके प्रति सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग।
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी किंतु परिवार के सदस्यों तथा मित्रों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। अपनी ऊर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन के क्रय का भी योग।
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां तो कारगर होंगी ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी कंपनियों में सर्विस,नागरिकता अथवा वीजा के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे जिससे सामाजिक पद प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।