फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 10 October: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों के प्रयास सफल होंगे, धनु राशि वालों को धन लाभ

Mon, 10 Oct 2022 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Oct 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे नहीं तो आप किसी अन्य काम में लगकर उनकी ओर ध्यान नहीं देंगे जिसके लिए बाद में आपको समस्या होगी। राजनीति में कार्यरत लोग आज अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे जिसमें वह सफल भी अवश्य होंगे। आप किसी काम में परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन रिश्तों में चल रही अनबन के कारण वह संभव नहीं होगा। आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचें।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करना होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। यदि आप किसी काम को कर रहे हैं,तो उसमें अनुशासन पर पूरा जोर दें और विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह सक्रिय रहेंगे और आपके काम में नकल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आप धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा,लेकिन आपको व्यर्थ में मान बड़ाई के कार्य को करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी दी गई जिम्मेदारियों को पूरे सूझबूझ से निभाएं नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि आप चिंतित थे,तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें विदेश से कोई अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों अपने मुनाफे को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आपकी यदि किसी मित्र से मुलाकात होगी,तो आप उनको कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के पूरे संकेत बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा अधिक करने से बचना होगा,नहीं तो वह टूट सकता है। आज आपकी वाणी आपको पूरा मान सम्मान दिलाएगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसे स्थगित कर दे नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed