फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (10-16 October) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 09 Oct 2022 08:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Oct 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Weekly Horoscope (10-16 October) : - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि वाले जातकों को इस सप्ताह अपने धन और मन दोनों को संभालकर चलना होगा। घर हो या बाहर सिर्फ अपनी मनमनानी चलाने और दूसरों की सलाह को नजरअंदाज करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों पर ध्यान देने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कामकाज को दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल बिलकुल न करें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। खर्च की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी लव पार्टनर के साथ रूठने-मनाने का खेल चलता रहेगा। ऐसे में भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जो आपके प्रेम संबंध को प्रभावित करें या फिर आपकी सामाजिक बदनामी का कारण बने। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी हर समय आपके साथ खड़ा रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में चमेली के तेल का दीया जलाएं और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 October 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपका व्यवहार और आपकी सेहत दोनों ही इसे खोने का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। आपके रूखे व्यवहार से गैर तो गैर अपने भी नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आय कम और खर्च अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी। घर,वाहन आदि की मरम्मत पर अचानक से अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान वाहन बेहद सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। किसी को धन उधार देने या किसी योजना में धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी संभव है। इस दौरान संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री से आपकी प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ उपजी किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को साथ लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। कायक्षेत्र में इष्ट-मित्रों की मदद से आप बड़े से बडे़ टारगेट को पूरा करने में कामयाब होंगे, लेकिन कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ते समय आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूर बनी रहेगी। ऐसे में अपनी किसी भी योजना का खुलासा या गुणगान दूसरों के सामने करने से बचें। यदि आप विदेश में अपना करिअर या कारोबार जमाने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार की कामना पूरी होगी और इसमें आपको परिजनों के साथ इष्ट-मित्रों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम सबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी लकी साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उनके प्रेम पर परिजन शादी की मुहर लगा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा पीले पुष्प, पीले फल आदि चढ़ाकर करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कर्ज और मर्ज दोनों से बचने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी पुरानी बीमारी के एक बार फिर से उभरने या फिर मौसमी बीमारी के शिकार होने पर शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम काम को कल पर टालने या किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा, अन्यथा आपको कामकाज से किसी बड़ी चूक के कारण बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं अपेक्षा के अनुरूप लाभदायक भी साबित होगी, लेकिन इस दौरान किसी चीज में धन का निवेश बेहद सावधानी के साथ करें और ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। किसी भी परेशानी से उबरने में आपका लव पार्टनर आपका बड़ा मददगार साबित होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। माता की सेहत को लेकन मन चिंतित रह सकता है। 

उपाय:  प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भाग-दौड़ भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी या व्यवसाय से संबंधित लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य की सेहत के लिए अस्पताल या फिर भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुलझाते और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी, अन्यथा खराब सेहत के चलते आपके हाथ आया सुनहरा अवसर निकल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। खास बात यह कि आपको मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर और सीनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन या वाहन से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। प्रापर्टी या फिर कमीशन का काम करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed