फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 09 April 2022: सिंह और धनु राशि वालों को आज व्यवसाय में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 09 Apr 2022 06:26 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 06:26 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रहेगा, जिससे आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। परिवार में आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिसके कारण परिवार के कुछ सदस्य आपके शत्रु भी हो सकते हैं। यदि संतान को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं, तो आप करा सकते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायं काल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमे बचने की कोशिश करें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी  कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आप अपने चारों ओर चल रही समस्याओं को छोड़कर आराम फरमाएंगे।   लेकिन यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। यदि घर परिवार में  कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आपको कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, जो लोग खाली बैठकर आआपका समय खराब करें। आपकी कुछ योजनाएं आपके हाथ से निकल सकती हैं। यदि आज अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी व्यापार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे और उनका हल खोजेंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती हैं। यदि भाई बहनों से रिश्ते में कुछ खटपट चल रही थी, तो वह  समाप्त होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि आप कुछ नए कामों में हाथ डालेंगे और जिनसे आप लाभ कमाएंगे। छोटे व्यापारियों को छोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा, तभी आप अपना कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको अपना रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आज आपको किसी की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपकी स्वार्थ ना समझे, इसीलिए किसी के मामलों में ज्यादा टांग नहीं अड़ानी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed