फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (11 April To 17 April 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Fri, 08 Apr 2022 04:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 11 April To 17  April 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। इस दौरान करियर-कारोबार को लेकर प्रगति भी थोड़ी धीमी रहेगा। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपको हिसाब-किताब ठीक-ठाक करके आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचें। बेहतर होगा कि कोई भी कदम उठाने से पहले अपने इष्टमित्रों या फिर शुभचिंतकों की सलाह ले लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी से कार्य करना होगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास ही आपकी हर समस्या का समाधान बनेगा। नौकरीपेशा महिलाओं को आफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। कठिन परिस्थितियों के बीच जीवनसाथी आपकी ढाल बनकर खड़ा होगा। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना करें और कबूतरों को मोटा दाना खाने के लिए डालें।
 

weekly horoscope weekly rashifal 11 April To 17  April 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में अपनी कार्ययोजना का लोगों के सामने महिमामंडन करने से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों और वरिष्ठ व्यक्तियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। इस दौरान लोगों को मिलाकर चलने में ही कार्य की सिद्धि संभव हो पाएगी। ऐसे में सहकर्मियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें। ध्यान रखें कि कामकाज में किसी प्रकार की लापरवाही का आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप का अधिकांश समय अपने जीवन से जुड़ी तमाम चीजों को सुव्यस्थित करने में बीतेगा। इस दौरान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से जमीन-जायदाद से सबंधित काम निबटने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में लाभ की दृष्टि से भी यह समय बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध या फिर अविवाहित लोगों के विवाह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट-चपेट लगने की आशंका है। 

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।  

weekly horoscope weekly rashifal 11 April To 17  April 2022 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में नए अवसर प्रदान करेगा। यदि आप रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह करियर को आगे बढ़ाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाहा प्रमोशन या फिर मनचाही जगह पर ट्रांस्फर हो सकता है। इससे आपके मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार के माध्यम से अपने तमाम अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा के निकल सकते हैं। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और गाय को हरा चारा डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 11 April To 17  April 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो उसे भी चुकता करने के योग बनेंगे। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से किसी ऐसी योजना से जुड़ाव होगा, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अत्यंत ही अनुकूल कहा जा सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होकर विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और पंचमुखी रुद्राक्ष की माला धारण करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 11 April To 17  April 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे किसी काम की जिम्मेदारी लेने से बचें, अन्यथा आपको बाद में परेशान होना पड़ सकता है। यदि आप अपनी उर्जा और समय का संतुलन साधने में कामयाब रहते हैं तो आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार की किसी भी उलझन को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर नजर आएगा। इस दौरान आपको अपने कार्य को आसानी से कर पाने में कामयाब होंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो साझेदार का उत्तम सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। यदि बीते कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो उसमें भी आपको सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: सूर्य देव को प्रात:काल जल चढ़ाएं और भगवान श्री विष्णु की प्रतिदिन पीले फूल और पीले फल चढ़ाकर पूजा करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed