Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन में भी प्रसन्नता बनी रहेगी व परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसे वाद विवाद था वह भी आज समाप्त होगा और अब आप सभी लोग एकजुट होकर भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, लेकिन आज आपको संतान की किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलते दिख रहा हैं। आज आप अपने कर्ज को उतारने में भी आज काफी हद तक सफल रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों में सफलता लेकर आएगा, जिससे उनको राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा व लोग भी उनके समर्थन में आएंगे, लेकिन उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट दिख सकती है। यदि कोई परेशानी हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। शासन व सत्ता के गठजोड़ से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पूजा-पाठ या मंदिर आदि में जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समय से आपका अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुलझेगा और आपका कार्य करने में मन लगेगा। आज आपके मजाकिया स्वभाव के कारण किसी को आहट पहुंच सकती है, इसलिए सतर्क रहे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यदि आज कहीं धन को निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन से मिलने उसके घर जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप मित्रों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित रहेंगे,लेकिन आपको किसी भी योजना में शामिल नहीं होना है। सामाजिक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में आज आप सफल रहेंगे, जिससे कारण संतान भी आपसे प्रसन्न रहेगी। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।