फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 June : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की परेशानियां होंगी खत्म, कर्क और तुला वालों को मिलेगा शुभ परिणाम

Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कुछ खर्चे ऐसे होंगे जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वह भी आपके लिए परेशानी भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा,लेकिन  आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको सुबह से ही एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती है। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करवाने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि आप घूमने फिरने जाए तो बेहतर रहेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे काम को किया जाएगा जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आपकी कोई धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। माताजी का आपके प्रति प्रेम और गहरा होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपके किसी मकान,दुकान या जमीन लेने के योग बनते हुए दिख रहे हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी सरकारी योजना का भी लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके बाद आपका मन दुखी रहेगा,लेकिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भी लगी रहेगी। आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने धन का निवेश सावधान होकर करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश करेगा। गृहस्थ जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। पिताजी द्वारा आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed