फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vakri Shani: कल से बदलेगी शनिदेव की चाल, कुंभ राशि में शनि होंगे वक्री, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

Sat, 04 Jun 2022 12:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Vakri Shani 2022 These Three Lucky Zodiac Signs will Get Success in Every Work Know Details in Hindi  Keywords: shani dev, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, saturn retrograde 2022, shani transit 2022, shani dev, shani vakri, shani in which ras
shani dev: जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ भाव में होते हैं उन पर शनिदेव बहुत ही मेहरबान रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2022 : 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में आए शनिदेव अब 5 जून से इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। वकी चाल से मतलब उल्टी चाल चलना। फिर इसके बाद 12 जुलाई 2022 को टेढ़ी चाल से चलते हुए मकर राशि में दोबारा प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनिदेव माने गए हैं। शनि कुंभ राशि में 5 जून 2022 को सुबह करीब 4 बजकर 14 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में वक्री के कारण सभी जातकों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। अगर किसी जातक की कुंडली में वक्री शनि का प्रभाव कमजोर रहेगा तो जातक को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ेगा,वहीं अगर जातक की कुंडली में वक्री शनि मजबूत रहेंगे तो अच्छा फल प्राप्त होगा। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा,कुछ राशि वालों के लिए सामान्या तो वहीं कुछ राशि वालों को संभलकर चलना होगा। मिथुन पर शनि की ढैय्या और मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती आरंभ होने से इन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जाते हैं सभी 12 राशियों पर शनि का प्रभाव कैसा रहेगा।

Vakri Shani 2022 These Three Lucky Zodiac Signs will Get Success in Every Work Know Details in Hindi  Keywords: shani dev, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, saturn retrograde 2022, shani transit 2022, shani dev, shani vakri, shani in which ras
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी। सभी काम समय पर पूरे होंगे। बाधाएं फौरन ही दूर हो जाएंगी। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिलेगा। लाभ के लिए यात्रा संभव है।
Vakri Shani 2022 These Three Lucky Zodiac Signs will Get Success in Every Work Know Details in Hindi  Keywords: shani dev, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, saturn retrograde 2022, shani transit 2022, shani dev, shani vakri, shani in which ras
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य परिणाम देगा। आप लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। कुछ परेशानियां खत्म जरूर होंगी लेकिन नई चुनौतियां भी सामने आएंगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। आय के साधन बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vakri Shani 2022 These Three Lucky Zodiac Signs will Get Success in Every Work Know Details in Hindi  Keywords: shani dev, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, saturn retrograde 2022, shani transit 2022, shani dev, shani vakri, shani in which ras
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। आपके अटके हुए काम अब पूरे होंगे। वाद-विवाद का निपटारा होगा। सेहत के मामले में सावधानी बरतें। खर्चे बढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Vakri Shani 2022 These Three Lucky Zodiac Signs will Get Success in Every Work Know Details in Hindi  Keywords: shani dev, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, saturn retrograde 2022, shani transit 2022, shani dev, shani vakri, shani in which ras
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपके काम में शिथिलता आएंगी। कामकाज में रूकावटें संभव हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। नई नौकरी की तलाश में आपको अभी और समय लग सकता है। अस्पाताल के कई चक्कर आपको काटने पड़ सकते हैं जिस कारण से आपको अपनी सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed