फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

08 जनवरी का राशिफल: जानें बुधवार के दिन किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

Wed, 08 Jan 2020 04:25 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 08 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 8 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र है। चंद्रमा आज वृष राशि राशि में स्थित है।



पढ़ें 8 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Horoscope Today 8 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है और कुछ लोगों के ट्रांसफर आर्डर भी आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त भाग्य के भरोसे बैठना आपके लिए अनुकूल नहीं होगा, इसलिए काम जारी रखें। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और जीवन साथी आपके काम में सहायक बनेगा। संतान का सुख आप को पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। यदि आप सिंगल हैं और किसी से लव करते हैं तो आपका प्रियतम आपको कोई अच्छी सलाह देगा और साथ में आपको वक्त बिताने में कहीं दूर जाने में सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समस्याओं के बाद धन प्राप्ति हो सकती है।

Horoscope Today 8 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज के दिन छोटे भाई बहनों का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आप निजी प्रयासों में भी बढ़ोतरी करेंगे जिसका आपको उचित फल मिलेगा। अपनी किसी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे जिससे मानसिक प्रसन्नता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन एक दूसरे के माध्यम से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने काम से काम रखें दूसरों के कार्य में व्यर्थ हस्तक्षेप ना करें। इसके अतिरिक्त जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 8 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज आर्थिक मामले में मिला-जुला असर प्राप्त होगा। दिन की शुरुआत खर्चों में अधिकता से होगी। जो शाम होते होते ठीक हो जाएगी और आपको आमदनी में बढ़ोतरी मिलेगी तथा खर्चे कंट्रोल में आ जाएंगे। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी से कुछ विशेष बातों पर विचार विमर्श करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है और आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन में अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी। एक दूसरे के अधिक निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन आप से अधिक समय की डिमांड करेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 8 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, लेकिन शाम होते-होते खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रेम जीवन में आज संभलकर कदम रखने का दिन है। अपने प्रिय से झगड़ा होने से बचने का प्रयास करें जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए दांपत्य जीवन काफी अनुकूल रहेगा और खुशी का सिलसिला जारी रहेगा। आपका प्रियतम कुछ खर्चे आपसे करवाएगा। जो आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे। विरोधियों के प्रति सावधानी बरतें क्योंकि वह आपको हानि पहंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी जिससे आप काफी सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत करना जारी रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed