फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 फरवरी राशिफल: शुक्रवार को इस शुभ योग के चलते पांच राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Fri, 28 Feb 2020 09:15 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 28 Feb 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 28 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Daily Horoscope, February 28: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और अश्विनी नक्षत्र है। दिन शुक्रवार है और चंद्र ग्रह मीन राशि में स्थित है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 28 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 28 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कई काम बनेंगे जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्य भी  बनेंगे  और आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। कानून के विरुद्ध कोई कार्य न करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे।

Horoscope Today 28 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दिन आपके लिए कमजोर रहेगा और थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी संभव है। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। आज के दिन आपकी कार्यकुशलता अपने चरम पर होगी, जिससे आप का प्रदर्शन सभी को नजर आएगा और इसका लाभ आपको मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 28 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई नया जरिया मिल सकता है, जैसे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। संतान से आपको सुख मिलेगा। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों के बावजूद प्रेम की बयार बहेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 28 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। परिवार में थोड़ी सी गरमा गरमी हो सकते है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अपने विरोधियों से सावधान रहें। संतान के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed